मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा। नमी का स्तर 55 फीसदी रहा। पालम व आया नगर इलाका सर्वाधिक गर्म रहे। यहां अधिकतम 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
वहीं, लोधी रोड में 38.2 व रिज में 37.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। इधर, वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 113 रहा। एनसीआर में नोएडा की हवा सबसे साफ रही। यहां एक्यूआई 101 दर्ज किया गया। गाजियाबाद में एक्यूआई 128, ग्रेटर नोएडा में 112, गुरुग्राम में 106 व फरीदाबाद में 113 एक्यूआई रहा।