फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘यात्री मित्र’ करेंगे एनएमआरसी की फीडर बसों का प्रचार, लोकप्रिय बनाने के लिए लिया उठाया कदम

Sat, 30 Mar 2019 06:45 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
एनएमआरसी की फीडर बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एनएमआरसी ने एक्वा लाइन पर हाल ही में एसी फीडर बसों की सेवा शुरू की है। यह बसें 16 रूटों पर चल रही है। इसकी लोकप्रियता बढ़ाने के लिए अब एनएमआरसी ‘यात्री मित्रों’ का सहारा ले रही है। साथ ही नोएडा और ग्रेटर नोएडा की सोसाइटियों में भी फीडर बसों के बारे में लोगों को बताया जा रहा है।
विज्ञापन


एनएमआरसी के कार्यकारी निदेशक पीडी उपाध्याय ने बताया कि शनिवार से फीडर बसों का प्रचार करने के लिए यात्री मित्रों का सहारा लिया जाएगा। यह 32 ‘यात्री मित्र’ एक्वा लाइन के सभी स्टेशनों पर मौजूद रहेंगे और एसी फीडर बसों की जानकारी मेट्रो के यात्रियों को देंगे। 

इसके अलावा नोएडा और ग्रेटर नोएडा के सोसाइटियों में समाचार पत्रों में पंफलेट के माध्यम से भी एनएमआरसी प्रचार करेगी। अभी अधिकांश लोगों को फीडर बसों के बारे में जानकारी नहीं है। प्रचार से लोगों को फीडर बसों का पता चलेगा और वे इसका फायदा उठा पाएंगे। 16 रूटों पर 50 एसी फीडर बसें चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है किराये का स्लैब

किलोमीटर        किराया (रुपये में)
0-3            11
3.1-6            16
6.1-10            21
10.1-14        26
14.1-17        32
17.1-20        37
20.1-25        42
25.1-30        47
30.1 से अधिक 53
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें