ऐसी चर्चा है कि सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने चार जजों को पदोन्नत कर मेघालय, राजस्थान, कर्नाटक और गौहाटी हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर नियुक्त करने की सिफारिश की है।
सूत्रों के अनुसार, माना जा रहा है कि कॉलेजियम ने मद्रास हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एसके कौल को इलाहाबाद हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश जबकि दिल्ली हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश जी रोहिणी को मद्रास हाईकोर्ट के पद पर स्थानांतरित करने की सिफारिश की है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ के वरिष्ठ जज दिनेश माहेश्वरी को मेघालय हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की गई है। इसी प्रकार, इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ को दिल्ली हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश किए जाने की बात सामने आ रही है।