आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) भारत में बदली रणनीति के तहत बड़े पैमाने पर तबाही फैलाना चाहता है। आईएस को भारत में बम धमाके करने और जेहाद के नाम पर आतंकी पैदा करना है।
जैसा की उत्तराखंड में तबाही के लिए अखलाकुर्र रहमान ने मोड्यूल तैयार किया। आतंकी बनाने के लिए आईएस युवकों को सीरिया नहीं बुला बल्कि अपने यहां ही मोड्यूल तैयैर कर आतंक फैलाने की बात कर रहा है। ये खुलासा अखलाकुर्र रहमान मोड्यूल के आतंकियों ने पूछताछ में किया। आईएस सोशल मीडिया के जरिये देश में आतंक फैला रहा है।
स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मास्टरमाइंड अखलाकुर्र रहमान ने पूछताछ में बताया है कि वह करीब सात महीने पहले सोशल मीडिया के जरिये आईएस से जुड़ा था। शुरू में इसने आईएस की एक पोस्ट का जवाब दिया था।