फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: दो दिन में और बढ़ेगा यमुना का जलस्तर, हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया इस मानसून अब तक का सबसे ज्यादा पानी

Tue, 27 Sep 2022 02:07 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यमुना का जलस्तर दो दिन में और बढ़ने की उम्मीद है। रात को करीब नौ बजे पुराने रेलवे पुल पर यमुना का जलस्तर 205 मीटर के करीब होने का अनुमान है। मंगलवार को इससे भी ऊपर जाने की उम्मीद है। 
 
विज्ञापन
बढ़ा यमुना का जलस्तर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुना का जलस्तर दो दिन में और बढ़ने की उम्मीद है। रात को करीब नौ बजे पुराने रेलवे पुल पर यमुना का जलस्तर 205 मीटर के करीब होने का अनुमान है। मंगलवार को इससे भी ऊपर जाने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


सोमवार को सुबह करीब छह बजे हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से करीब 2,95,212 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जो कि इस मानसून में अब तक का सबसे ज्यादा है। केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) ने भविष्यवाणी की है कि मंगलवार को यमुना का जलस्तर बढ़कर 205 मीटर हो सकता है। पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के बाद सोमवार को यमुना का जलस्तर 204.5 के चेतावनी निशान को पार कर गया था। सुबह करीब आठ बजे यह 204.7 मीटर पर था। हथिनीकुंड बैराज से रविवार को भी 22996 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। यहां से अभी और अधिक मात्रा में पानी छोड़े जाने की उम्मीद है।

पूर्वी दिल्ली के जिलाधिकारी अनिल बांका ने कहा कि दिल्ली में अधिकारियों ने अभी तक बाढ़ का अलर्ट जारी नहीं किया है। नदी के किनारे जल स्तर में और वृद्धि के बारे में निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सावधान करने की घोषणा की जा रही है। बुधवार तक जल स्तर 206 मीटर के स्तर को छूने का अनुमान है। जलस्तर 205.3 मीटर के खतरे के निशान को पार करने पर बाढ़ की चेतावनी जारी की जाएगी।
विज्ञापन


दिल्ली में नदी के पास के निचले इलाकों को संवेदनशील माना जाता है। यमुना के बाढ़ वाले इलाके में करीब 37,000 लोगों के घर हैं। दिल्ली में यमुना ने 12 अगस्त को खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार कर लिया था, जिसके बाद करीब 7,000 लोगों को निचले इलाकों से निकाला गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें