यमुना के आसपास सुरक्षा के पर्याप्त बंदोबस्त
दिल्ली सरकार ने यमुना के आसपास सुरक्षा का पर्याप्त बंदोबस्त किया है। सरकार ने सभी संबंधित जिलाधिकारियों और उनकी जिला सेक्टर समितियों, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग, दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, दिल्ली पुलिस और अन्य हितधारकों को हाई अलर्ट मोड पर रखा है। उन्हें दिल्ली सरकार की ओर से एक-दूसरे के साथ तालमेल बनाकर बाढ़ की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए कहा गया है। पुलिस कर्मियों के अलावा, केजरीवाल सरकार ने प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और स्थानांतरित करने के लिए सिविल डिफेंस वालंटियर (सीडीवी) को तैनात किया है।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यमुना के आसपास रहने वाले लोगों के लिए पर्याप्त बंदोबस्त किए गए हैं। सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है।