फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Flood: दिल्ली में फिर उफनाने लगी यमुना, कल तक खतरे के निशान को पार कर सकता है जल स्तर

Sun, 30 Jul 2023 08:42 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

यमुना में हरियाणा के हथिनी कुंड से औसतन 30 से 32 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। पानी का घटने-बढ़ने पर जल स्तर ऊपर नीचे हो रहा है। शनिवार रात से यमुना का स्तर घट रहा है, लेकिन रविवार से इसमें बढ़त की उम्मीद है।
विज्ञापन
flood in Yamuna - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुना में हरियाणा के हथिनी कुंड से आ रहे पानी के बाद जल स्तर फिर बढ़ने लगा है। शनिवार शाम सात बजे यमुना का जल स्तर घटकर खतरे के निशान 205.33 से नीचे आ गया था। रविवार सुबह 10 बजे तक घटकर 205.20 तक पहुंच गया और अगले ही घंटे से इसमें फिर से बढ़त देखी गई। शाम सात बजे तक यह घटकर 205.30 तक पहुंच गई। बाढ़ एवं सिंचाई विभाग का अनुमान है कि सोमवार सुबह तक एक बार फिर से यमुना का जल स्तर बढ़कर खतरे के निशान को पार कर सकता है। हालांकि खबर लिखे जाने तक यमुना का जल स्तर 205.30 के करीब बना रहा। चेतावनी स्तर के ऊपर यमुना बह रही है।

विज्ञापन

यमुना में हरियाणा के हथिनी कुंड से औसतन 30 से 32 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। पानी का घटने-बढ़ने पर जल स्तर ऊपर नीचे हो रहा है। शनिवार रात से यमुना का स्तर घट रहा है, लेकिन रविवार से इसमें बढ़त की उम्मीद है। सिंचाई एवं बाढ़ विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यमुना का जल स्तर ऊपर नीचे होने से जगतपुर, यमुना बाजार, मदनपुर खादर, शास्त्री पार्क समेत दूसरे निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की समस्या बनी हुई है। जल स्तर बढ़ने पर पानी फिर से आ जाता है। 

दिन में खिली धूप से बढ़ा पारा, तापमान बढ़ने की उम्मीद 
दिल्ली-एनसीआर में रविवार को खिली धूप से पारा थोड़ा चढ़ गया। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में तापमान में कुछ और बढ़त हो सकती है। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के मुताबिक रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम है। रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक कुछ इलाको में काफी हल्की बारिश हुई। वहीं शाम को साढ़े पांच बजे मयूर विहार में 3.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट देगी है। 
विज्ञापन

दो अगस्त तक तापमान में हो सकती है बढ़त
विभाग के अनुसार दिल्ली में दो अगस्त तक तापमान में बढ़त हो सकती है। उसके बाद गिरावट का अनुमान है। संभावना है कि तीन अगस्त से दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है। बारिश के कारण तापमान घटकर वापस 35 डिग्री तक पहुंच सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें