यमुना में हरियाणा के हथिनी कुंड से औसतन 30 से 32 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। पानी का घटने-बढ़ने पर जल स्तर ऊपर नीचे हो रहा है। शनिवार रात से यमुना का स्तर घट रहा है, लेकिन रविवार से इसमें बढ़त की उम्मीद है। सिंचाई एवं बाढ़ विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यमुना का जल स्तर ऊपर नीचे होने से जगतपुर, यमुना बाजार, मदनपुर खादर, शास्त्री पार्क समेत दूसरे निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की समस्या बनी हुई है। जल स्तर बढ़ने पर पानी फिर से आ जाता है।
दिन में खिली धूप से बढ़ा पारा, तापमान बढ़ने की उम्मीद
दिल्ली-एनसीआर में रविवार को खिली धूप से पारा थोड़ा चढ़ गया। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में तापमान में कुछ और बढ़त हो सकती है। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के मुताबिक रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम है। रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक कुछ इलाको में काफी हल्की बारिश हुई। वहीं शाम को साढ़े पांच बजे मयूर विहार में 3.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट देगी है।
दो अगस्त तक तापमान में हो सकती है बढ़त
विभाग के अनुसार दिल्ली में दो अगस्त तक तापमान में बढ़त हो सकती है। उसके बाद गिरावट का अनुमान है। संभावना है कि तीन अगस्त से दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है। बारिश के कारण तापमान घटकर वापस 35 डिग्री तक पहुंच सकता है।