यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा के आंदोलनकारियों द्वारा सरकार के साथ आरपार की लड़ाई की घोषणा के बाद रविवार को सरकार हरकत में आ गई।
रविवार दोपहर केंद्रीय मंत्र रविशंकर प्रसाद खुद जंतर-मंतर गए और संतों से आंदोलन स्थगित करने और अनशान समाप्त करने का निवेदन किया।
केंद्रीय मंत्री के आश्वासन के बाद आंदोलन के प्रणेता और ब्रज के परम संत रमेश बाबा के आग्रह पर अनशनकारियों ने अनशन समाप्त करने का फैसाल किया। खुद रविशंकर प्रसाद ने अपने हाथ से जल पिलाकर इस अनशन को समाप्त करवाया।