फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेनो: यीडा सिटी के सेक्टर-32 में बनेगा चिल्ड्रेन पार्क, 100 एकड़ में बसाई जा रही टॉय सिटी

Mon, 13 Jul 2020 08:32 AM IST
प्राची प्रियम माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

यमुना प्राधिकरण ग्रेटर नोएडा यीडा सिटी सेक्टर-32 में दस एकड़ एरिया में चिल्ड्रेन पार्क विकसित करने वाला है। इसी पार्क के आसपास 100 एकड़ के इलाके में टॉय सिटी भी बसाई जा रही है, ताकि पार्क में बच्चों के मनोरंजन के हर आधुनिक संसाधन मुहैया कराए जा सकें। 

विज्ञापन


यह पार्क टॉय सिटी के उद्यमियों के लिए बतौर डिस्प्ले सेंटर के रूप में भी होगा। यमुना प्राधिकरण उद्यमियों के साथ-साथ अपने आवासीय आवंटियों को भी हर सुविधा देने की कोशिश कर रहा है जिससे यीडा सिटी में लोगों के बसने के बाद किसी तरह की कमी महसूस न हो। 

इसके तहत यमुना प्राधिकरण ने 10 एकड़ में चिल्ड्रेन पार्क विकसित करने की तैयारी की है। यह पार्क सेक्टर-32 में बनेगा। चिल्ड्रेन पार्क में बच्चों के मनोरंजन के लिए हर संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। 
विज्ञापन


चिल्ड्रेन पार्क के लिए जमीन चिह्नित करने का काम शुरू हो गया है। जल्द ही इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा। प्राधिकरण इसी सेक्टर में टॉय सिटी बसाने की तैयारी कर रहा है। 

यमुना प्राधिकरण के सीईओ  डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि प्राधिकरण क्षेत्र में चिल्ड्रेन पार्क विकसित करेगा। यह पार्क यहां बसने वाले लोगों के लिए होगा। इसमें हर आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें