फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली कमाई के कुबेर यादव सिंह को रिश्वत के लिए उकसाती थी पत्नी

Thu, 17 Mar 2016 09:18 AM IST
संजय शिशौदिया/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
यादव स‌िंह
विज्ञापन
नोएडा अथॉरिटी और यमुना एक्सप्रेस-वे के निलंबित चीफ इंजीनियर यादव सिंह को काली कमाई जुटाने के लिए उनकी पत्नी कुसुमलता ही उकसाती थी। सीबीआई की चार्जशीट में इस बात का साफ उल्लेख है।
विज्ञापन


यही कारण है कि सीबीआई ने अपनी चार्जशीट में कुसुमलता को आईपीसी-109 एबेटमेंट का आरोपी बनाया है। सीबीआई का मानना है कि यादव सिंह को रिश्वत लेने के लिए कुसुम की भूमिका उकसाने की रही।

दूसरी ओर सीबीआई की इस चार्जशीट पर विशेष न्यायाधीश ने अभी संज्ञान नहीं लिया है। फिलहाल चार्जशीट को सूचीबद्ध किए जाने की कार्यवाही जारी है।

पत्नी कुसुमलता ही उसे काली कमाई जुटाने के लिए उकसाती थी

यादव स‌िंह
सूत्रों की मानें तो अपनी 32 पेज की चार्जशीट में सीबीआई ने सभी आरोपियों पर उनके आरोपों के आधार पर अलग-अलग धाराओं के तहत जिम्मेदार बताया है। इस मामले के जांच अधिकारी और सीबीआई के डिप्टी एसपी राजेश कुमार ने माना है कि यादव सिंह की पत्नी कुसुमलता ही उसे काली कमाई जुटाने के लिए उकसाती थी।

चार्जशीट में इस बात का भी जिक्र है कि काली कमाई का ज्यादातर लेनदेन उसी फर्म से किया जाता था, जिसकी डायरेक्टर कुसुमलता है। बता दें कि मंगलवार सीबीआई के वरिष्ठ लोक अभियोजक बीके सिंह ने यादव सिंह समेत 14 लोगों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी।

चार्जशीट में यादव सिंह, उसकी पत्नी कुसुमलता, नोएडा अथॉरिटी के ही असिस्टेंट प्रोजेक्ट इंजीनियर रामेंद्र सिंह को आरोपी बनाया गया है। इसके अलावा एपीई देवीराम आर्य, जेई राजीव कुमार, जेई आरडी शर्मा, जेई ओमपाल सिंह, विनोद कुमार के साथ ही तीन ठेकेदार पंकज जैन, वीकेगोयल और प्रदीप गर्ग का नाम भी चार्जशीट में शामिल है।

बुधवार सुबह उसे कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट लाया गया

कोर्ट
सीबीआई ने तीन फर्म तिरुपति कंस्ट्रक्शन, जेपीएस कंस्ट्रक्शन और एनकेजी कंस्ट्रक्शन को भी इस चार्जशीट में आरोपी बनाया है। यानी इस चार्जशीट में कुल सात आरोपी सरकारी अधिकारी हैं।

डासना जेल में बंद रामेंद्र सिंह को बुधवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट लाया गया। विशेष न्यायाधीश जी. श्रीदेवी की कोर्ट में आरोपी को पेश किया गया। कोर्ट ने उनके 167 के वारंट को अब 309 में तब्दील कर दिया है।

विशेष न्यायाधीश ने रामेंद्र सिंह को अब 26 मार्च को कोर्ट में पेश किए जाने का आदेश दिया है। बता दें यादव सिंह की पेशी की तारीख भी कोर्ट पूर्व में ही 26 मार्च निर्धारित कर चुकी है। ऐसे में इस बार दोनों आरोपियों को एक साथ पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

जेल में चार्जशीट ने उड़ाई यादव सिंह की नींद

जेल
सीबीआई की चार्जशीट ने काली कमाई के कुबेर यादव सिंह की नींद उड़ा दी है। जेल सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार रात यादव सिंह ठीक से सो नहीं पाया। उसे जब से पता चला कि कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है, तब से उसके चेहरे की हवाइयां उड़ी हुई हैं, वह परेशान है। खाना भी उसने डाइट से कम खाया।

यादव सिंह बैरक नंबर 23 में है, जहां करीब 30 बंदी और हैं। जेल अधीक्षक शिवप्रकाश यादव ने बताया कि यादव सिंह 17 फरवरी से डासना जेल में है और सामान्य तौर पर रह रहा था, लेकिन मंगलवार से चार्जशीट दाखिल होने का समाचार मिलने के बाद से वह कुछ परेशान है।

उसने सुबह न्यूज पेपर पढ़े। किसी से बात नहीं की। दूसरी तरफ, नोएडा प्लाट आवंटन घोटाले में जेल में बंद नीरा यादव सामान्य है। वह सामान्य तौर पर खा पी रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें