नोएडा प्राधिकरण के निलंबित चीफ इंजीनियर यादव सिंह की पत्नी कुसुमलता की जांच सीबीआई के साथ ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी शुरू कर दी है। निदेशालय ने प्राधिकरण से कुसुमलता के नाम दर्ज संपत्तियों और उनकी कंपनियों का ब्योरा मांगा है।
नोएडा प्राधिकरण के सूत्रों ने बताया कि ईडी की तरफ से पत्र आया है, जिसमें कुसुमलता के नाम पर सभी तरह की संपत्तियों का ब्योरा मांगा गया है।
उन कंपनियों की भी डिटेल मांगी गई है, जिनमें उनका नाम है। अब प्राधिकरण इन संपत्तियों का ब्योरा खंगाल रहा है।