फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से लूटी जायलो सूरजकुंड के पास हुई हादसे का शिकार

Thu, 21 May 2015 07:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से लूटी गई जायलो का चालक पीछा कर रही पुलिस से बचने के प्रयास में नियंत्रण खो बैठा। मानव रचना यूनिवर्सिटी के पास सूरजकुंड रोड पर कार अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन


जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती, बदमाश कार छोड़कर फरार हो चुके थे। पुलिस ने इलाके की कांबिंग की, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चला। दिल्ली पुलिस कार को अपने साथ ले गई।

क्राइम ब्रांच एनआईटी इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार तड़के उनकी टीम अनखीर के पास गश्त कर रही थी। इस बीच कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि दिल्ली से एक जायलो कार लूट कर बदमाश फरीदाबाद की ओर भागे हैं।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस को लूटी हुई जायलो सूरजकुंड रोड पर तेज रफ्तार से भागती दिखाई दी। टीम ने कार का पीछा करना शुरू कर दिया। पुलिस की गाड़ी पीछे देख कर बदमाशों ने कार की गति बढ़ा दी। तेज रफ्तार जायलो मानव रचना यूनिवर्सिटी के पास अनियंत्रित होकर पलट गई।

कार में सवार दो लोग चोटिल तो हुए, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले भागने में सफल रहे। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में कांबिंग की, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग सका।

अनिल कुमार ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने क्रेन की मदद से गाड़ी को सीधा कराया और उसको अपने साथ ले गई। उन्होंने बताया कि जायलो सरिता विहार व जसोला के आसपास से लूटी गई थी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें