फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत दवा देने से मासूम की गई जान!

Wed, 11 Jun 2014 02:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली के मायापुरी इलाके में सोमवार रात झोलाछाप डॉक्टर की दवा खाने से एक छह माह के बच्चे की मौत हो गई है।
विज्ञापन


घटना के बाद से आरोपी डॉक्टर क्लीनिक बंद कर फरार है। बच्चे की मौत से गुस्साई भीड़ ने मंगलवार को थाने का घेराव किया और आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया।

मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारियों ने डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया, इसके बाद ही लोग शांत हुए।

जानकारी के मुताबिक सूरज सपरिवार मायापुरी झुग्गी में रहता है। सूरज के मुताबिक सोमवार को उसके छह माह के बेटे हरिओम को बुखार हो गया। वह बेटे को लेकर पास के ही प्रसाद क्लीनिक में गया। जहां डॉक्टर प्रसाद ने बच्चे को दो गोली खाने को दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दवा खाने के बाद हरिओम की तबियत और बिगड़ गई। सूरज बच्चे को लेकर दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मंगलवार सुबह पीड़ित परिजन के साथ सैकड़ों लोग थाने पहुंच गए और वहां जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। पीड़ित परिजनों ने कथित डॉक्टर पर गलत दवा दिए जाने से बच्चे की मौत का आरोप लगाया और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस बाबत मामला दर्ज किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें