फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद के लिए पागल लिखा और खत्म कर ली अपनी जिंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कासना कोतवाली क्षेत्र के अल्फा-दो सेक्टर में एक इंजीनियर ने पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मानसिक तनाव को सुइसाइड की वजह बता रही है।
विज्ञापन


घटना रविवार शाम को हुई और परिजनों को रात में पता चला। परिजन शव को लेकर पैतृक स्थान आजमगढ़ के लिए लेकर रवाना हो गए हैं। उधर,इंजीनियर के भाई ने उसकी पत्नी को इस घटना के लिए जिम्मेदार बताया है। हालांकि,उसने कोई लिखित शिकायत नहीं दी है।

सीओ हरेंद्र सिंह ने बताया कि मूलत:आजमगढ़ निवासी अनीस कुमार नोएडा की एक कंपनी में इंजीनियर हैं। वह अपने भाई अनिल कुमार (प्रोफेसर) के साथ अल्फा-दो सेक्टर में रहते थे।
विज्ञापन

शादी के बाद पत्नी मायके चली गई और नहीं लौटी

कंपनी ने उन्हें छह लाख रुपये सालाना पैकेज दिया था। दिसंबर 2014 में फरीदाबाद निवासी युवती से उन्होंने प्रेम विवाह किया था। यह शादी परिजनों की रजामंदी से ही हुई थी।

शादी के कुछ दिन तो सब कुछ ठीक चला, लेकिन उसके बाद दोनों में विवाद हो गया। शादी के बाद पत्नी मायके चली गई और वापस नहीं लौटी। इस बात को लेकर अनीस परेशान रहने लगे।

इस कारण वह डिप्रेशन में आ गए। रविवार दोपहर को अनीस खाना खाने के बाद कमरे में चले गए और बाहर नहीं आए।
विज्ञापन

मैं अपनी मौत के लिए स्वयं जिम्मेदार

देर शाम को जब उनके भाई अनिल कुमार घर पहुंचे तो दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला। फिर कमरे में एक खिड़की से देखा तो अनीस पंखे से फांसी पर लटक रहे थे। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को लेकर आजमगढ़ चले गए।

मैं अपनी मौत के लिए स्वयं जिम्मेदार हूं। इसके लिए मेरे परिवार का कोई भी व्यक्ति जिम्मेदार नहीं है। यह कदम क्यों उठा रहा हूं, इसका पता मुझे भी नहीं है।

मैं पागल हुं। इस रास्ते को क्यों चुन रहा हूं,इसके बारे में स्वयं भी कुछ नहीं जान पा रहा हूं।
आपका अनीस
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें