फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिखें निबंध और जीते एक लाख रुपये तक का इनाम

Tue, 29 Dec 2015 05:58 PM IST
पूजा शर्मा /अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में केंद्रीय माध्यमिक विद्यालय (सीबीएसई) मानव संसाधन विकास मंत्रालय के साथ मिलकर विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रस्तरीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रहा है, जिसमें विद्यार्र्थी भाग लेकर एक लाख रुपये तक की इनाम राशि जीत सकता है।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में अधिक से अधिक  विद्यार्थी शामिल हों, इसके लिए कई गुना इनाम राशि बढ़ा दी है। प्रतियोगिता में पहली से बारहवीं तक के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। सभी के लिए अलग-अलग विषय दिए गए हैं।

10 से 16 जनवरी तक प्रतियोगिता आयोजित होगी और 26 जनवरी को प्रतियोगिता का परिणाम निकाला जाएगा, इसमें जिन विद्यार्थियों का चयन होगा, उन्हें प्रमाण पत्र के साथ नकद इनाम राशि भी दी जाएगी।
विज्ञापन


यह राशि 50 हजार रुपये से एक लाख रुपये तक है। इस संबंध में सीबीएसई की ओर से सभी स्कूलों में दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

10 जनवरी से 16 जनवरी तक होगी आयोजित : निबंध प्रतियोगिता 10 से 16 जनवरी तक प्रत्येक सीबीएसई स्कूल में आयोजित होगी। इसके बाद 16 जनवरी तक प्रतिभागी स्कूलों को तीनों वर्गों से सर्वश्रेष्ठ पांच-पांच निबंध सीबीएसई बोर्ड की ईमेल ह्म्स्रष्शद्वश्चद्गह्लद्बह्लद्बशठ्ठ2016ञ्चद्दद्वड्डद्बद्य.ष्शद्व पर भेजना होगा।

निबंध की प्रति स्कूल के प्रधानाचार्य से स्वीकृत होनी चाहिए। 26 जनवरी को बोर्ड का विशेषज्ञ दल देशभर के स्कूलों से आई एंट्री में से प्रत्येक वर्ग से टॉप 25-25 एंट्री का चयन करेगा। जिन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।

यह रहेंगे विषय
प्रतियोगिता तीन चरणों में आयोजित होगी। इसमें पहली से पांचवीं तक के विद्यार्थियों को 150 से 200 शब्दों में ‘मेरी देश के लिए क्या कामनाएं है, मैं अपने स्कूल को स्वच्छ कैसे बना सकता हूं, भारतीय नागरिक के कर्तव्य क्या हैं, हमारी छोटी सी क्या भूमिका हो- जो हमें दूसरे से अलग बनाएं आदि विषयों पर निबंध लिखना होगा।

इसी तरह पांचवीं से आठवीं तक के विद्यार्थियों को 200-300 शब्दों में और नौवीं सञे 12वीं तक के विद्यार्थियों को
दिए गए विभिन्न विषय पर 300 से 400 शब्दों में निबंध लिखना होगा।  

मुख्य बातें
पहली से पांचवीं तक की 25 चयनित एंट्री को 50 हजार रुपये, छठी से आठवीं तक की 25 चयनित एंट्री को 75 हजार रुपये और नौवीं से 12वीं तक की 25 चयनित एंट्री को एक लाख रुपये तक इनाम वितरित किया जाएगा।

सीबीएसई की यह अच्छी पहल है। इतनी बड़ी इनाम राशि को देखकर बच्चा इसमें भाग लेने को उत्सुक होगा। इस संबंध में विभाग की ओर से हमें सकुर्लर मिल चुका है। कोशिश रहेगी की यहां से ज्यादा से ज्यादा बच्चे इस प्रतियोगिता में हिस्सा लें। इस प्रतियोगिता का उदे्श्य बच्चों को संविधान के बारे में बताना है। -आनंद गुप्ता, प्रधानाचार्य, विद्या मंदिर स्कूल सेक्टर-15
विज्ञापन

----पूजा शर्मा---

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें