फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरियां न रुकने पर भड़के व्यापारी, हंगामा

Tue, 29 Dec 2015 01:20 AM IST
अमर उजाला, मोदीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
चिरंजीव विहार में मकान और देहली गेट में दो दुकानों से चोर लाखों का सामान चोरी कर ले गए। देहली गेट मार्केट में पिछले एक माह में हुई चोरी की यह पांचवीं वारदात है।
विज्ञापन


एसपी सिटी से मिले व्यापारियों  का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही से लगातार चोरियां हो रही हैं। पुलिस रात में गश्त करने के बजाय आराम फरमाती रहती है।

चिरंजीव विहार में नितिन कुमार रहते हैं। नोएडा की निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। नितिन ने बताया कि वह 25 दिसंबर को परिवार के साथ मेरठ स्थित हसनपुरा गए थे।

सोमवार सुबह लौटे तो ताला टूटा मिला। करीब दो लाख रुपये की ज्वैलरी, कैश समेत करीब ढाई लाख का सामान चोरी हो गया। नितिन ने कविनगर पुलिस से चोरी की शिकायत की है।
विज्ञापन


राजनगर निवासी देवीशरण और विपुल की देहली गेट पर हार्डवेयर की दुकान है। दुकानों के  शटर तोड़कर चोरों ने करीब दो लाख का सामान और करीब पचास हजार का सामान चोरी कर लिया।

युवती का पर्स झपटा
सिल्वर सिटी से दोस्त के साथ फिल्म देखकर घर लौट रही विजयनगर की रूबी कौशिक का बाइकर्स ने पर्स झपट लिया। पर्स में 1500 रुपये, मोबाइल और एटीएम कार्ड रखा था।  रूबी कौशिक नोएडा स्थित एक कंपनी में नौकरी करती हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें