फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में नहीं है तालमेल, नये विवाद का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के प्रदेश भाजपा में तालमेल की कमी एक बार फिर उभर कर सामने आने लगी है।
विज्ञापन


हाल ही में दिल्ली भाजपा ने आम आदमी पार्टी की तर्ज पर कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर आम लोगों से सवाल पूछने को कहा था।

इसके लिए सात सूत्रीय प्रश्नावली तैयार की गई थी। लेकिन अभियान के शुरू होने से पहले ही पार्टी के कई नेताओं ने इसका विरोध किया है।
विज्ञापन

तो नहीं पूछे जाएंगे सवाल

नेताओं का कहना है कि गर्मी में दिल्ली में बिजली-पानी की समस्या सबसे बड़ी होती है। लिहाजा सबसे पहली जरूरत इन समस्याओं को दूर करने या ऐसी रणनीति तैयार करने की है जिससे यह तय हो सके कि भाजपा इसके लिए जिम्मेवार नहीं है।

पार्टी नेताओं का कहना है कि अभी इस तरह के प्रश्नावली के साथ आम लोगों के बीच जाना तर्क संगत नहीं है, क्योंकि लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी ने लोगों से वादा किया था कि मोदी सरकार बनते ही दिल्ली की सभी समस्याओं का निदान होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें