आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में कुमार विश्वास के न पहुंचने से हर तरफ चर्चाओं का बाजार गरम है। कहा जा रहा है कि कुमार विश्वास भी वक्त पार्टी से किनारा करने वाले हैं।
विज्ञापन
इस सब के बीच कुमार विश्वास ने अपने ट्विटर पर चौंकाने वाली बातें लिखी हैं। पोस्ट पर विश्वास ने एक तीर से कई निशाने साधे हैं।
यही नहीं, कुमार विश्वास ने पूरे देश की जनता से हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए इस बात का भी खुलासा किया है कि चुनाव के बाद अब उन्हें दूसरे दल में शामिल होने का न्योता मिल रहा है।
कुमार ने कहा, हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं
कुमार विश्वास ने अपने फेसबुक और ट्विटर पर लिखा- '103 बुख़ार है! गला बिलकुल खत्म है! शरीर में टूटन बेहद है! उधर चैनल पर मेरी हाज़री-ग़ैरहाज़री को लेकर ख़बर चल रही है ! लेकिन सियासत और संवेदना तो दो अलग-अलग छोर हैं!
आप से हाथ जोड़ कर माफ़ी मांगता हूं कि मुझसे गलती हुई कि मैं भ्रष्टाचार से कराहते अपने देश की पुकार पर, दरिंदों के हाथों बलत्कृत दामिनी-गुड़िया की कराह पर, भारत माँ की कोख से लुटे कोयले को बचाने की गुहार पर नौकरी, अपना काम, सुकून, वाह-वाही छोड़ कर निकल लिए मूर्खों की तरह लाठी-डण्डा खाने ,फ़र्ज़ी मुकदमों में कोर्ट-कोर्ट चक्कर लगाने!
सब ठीक तो चल रहा है! मॉल, मूवी, मेले, चैटिंग, एफ-बी,व्हाट्स-अप, पार्टियां, हैंग-आउट, सब चल ठीक चल ही रहा है!'
103 बुख़ार है ! गला बिलकुल खत्म है ! शरीर में टूटन बेहद है ! उधर चैनल पर मेरी हाज़री-ग़ैरहाज़री को लेकर ख़बर चल...
http://t.co/vUDOiwRqqo— Dr. Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) June 7, 2014
'मलाई युग आ गया है, खाइये-खिलाइये'
कुमार विश्वास ने यह भी लिखा- मनोरंजन-साहित्य जगत के लोग मज़े में हैं और अक्सर मुझे निपट मूर्ख समझते हुए कहते भी हैं कि 'आपका भी दिमाग़ ख़राब हो गया है जो पीक पर पहुंचे अपने करियर को लात लगाने पे आमादा हो?'
सबसे चौंकाने वाली लाइन यह रही जिसमें कुमार विश्वास ने लिखा- सत्ता पक्ष के हितचिंतक, मध्यस्त सूत्र मनाने आते रहते हैं कि 'आप तो राष्ट्रवादी हैं! अगर राजनीति में ही रहना है तो इधर आ जाइये न मलाई-युग शुरू हो गया है! खाइये-खिलाइये !'
कुमार विश्वास ने पूरे देश से माफी मांगी है। कुमार ने लिखा- प्लीज़ माफ़ कर दीजिये हुज़ूर! ग़लती हो गयी! आगे से याद रखूंगा कि मैं महज़ एक कवि-कलाकार हूं!
कुमार विश्वास के इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं। माना जा रहा है कि शाजिया इल्मी की पार्टी में वापसी से कुमार विश्वास खुश नहीं हैं।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शुक्रवार से ही यह मुद्दा छाया हुआ है कि शाजिया की वापसी होगी। इस मामले में कुमार विश्वास ने पहले भी टिप्पणी की थी। कुमार ने शाजिया के पार्टी छोड़ने पर ट्विटर पर एक चौपाई लिखी थी जो काफी दिनों तक चर्चा में रही।
कुमार विश्वास ने शनिवार को अपने फेसबुक पर लिखा- मेरा काम देश-दामिनी की गुहार-पुकार सुन कर अपनी ऐशगाह से बाहर निकल आना नहीं है बल्कि सत्तर साल की उम्र तक भी फटी एड़ियों की क्रीम और चम्पी का ठंडा-ठंडा कूल तेल बेचना है! सॉरी माई बाप! माफ़ कर दो कर दो मालिक!
(function(d, s, id) { var js, fjs = d.getElementsByTagName(s)[0]; if (d.getElementById(id)) return; js = d.createElement(s); js.id = id; js.src = "//connect.facebook.net/en_US/all.js#xfbml=1"; fjs.parentNode.insertBefore(js, fjs); }(document, 'script', 'facebook-jssdk')); Post by Dr. Kumar Vishwas.