फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती का बुरा हाल, बीमार बुजुर्ग मां-बेटे को कार में गुजारनी पड़ी रात

Mon, 27 Jun 2016 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-11 निवासी 63 वर्षीय नरेंद्र सेठी और उनकी 90 वर्षीय मां राधा सेठी को शनिवार रात कार में एसी ऑन कर गुजारनी पड़ी। दरअसल दोनों गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं और बीमार होने की वजह से वह गर्मी को सहन नहीं कर पा रहे थे। उधर सेक्टर में बिजली सप्लाई का आलम यह था कि सारी रात बिजली दो-दो मिनट का कट होता रहा।
विज्ञापन


दरअसल, नरेंद्र सेठी की सांस की नली में खराबी है। इसलिए रात को सोते समय उन्हें सीपीएपी (कन्टीन्यूस पॉजिटिव एयरवेज प्रेशर) मशीन लगाकर सोना पड़ता है। ये मशीन बिजली और बैटरी दोनों से चलती है। लेकिन लाइट न होने की वजह से सीपीएपी चल नहीं पा रहा थी। साथ ही उसकी बैट्री भी चार्ज नहीं हो पा रही थी।

वहीं, इनकी मां को पेसमेकर लगा हुआ है। वो भी गर्मी में ज्यादा समय नहीं बिता सकती हैं। शनिवार रात सेक्टर में बार बार बिजली सप्लाई कट जा रही थी। इस वजह से मशीनों को भी नुकसान पहुंचने का खतरा था। लिहाजा थक हारकर इन्होंने गाड़ी में ही रहने का फैसला किया। गाड़ी में एसी चलाकर दोनों रात भर इधर से उधर घूमते रहे। एसी की वजह से दोनों को थोड़ा आराम तो मिला। फिर भी वह रात भर सो नहीं पाए।
विज्ञापन


सेक्टर के निवासी दाखिल करेंगे पीआईएल
इस परेशानी को देखते हुए सेक्टर में रहने वाले लोग इलाहाबाद हाईकोर्ट में यूपीसीसीएल, प्राधिकरण और प्रदेश सरकार के खिलाफ पीआईएल दाखिल करेंगे। सेक्टरवासियों का कहना है कि सेक्टर में कई लोग ऑक्सीजन पर हैं। ऐसे में इतनी लंबी लाइट चली जाती है तो हम लोग परेशान हो जाते हैं। बिजली अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है।

कई बुजुर्ग करते हैं सीपीएपी का इस्तेमाल
सेक्टर- 11 में बहुत सारे बुजुर्ग रहते हैं जो रात को सोते समय सीपीएपी का इस्तेमाल करते हैं। पिछले दो महीनों से रात को अक्सर बिजली सप्लाई बाधित रहती है। इससे इन मरीजों को बहुत परेशानी हो रही है। कई बार बिजली विभाग से भी सेक्टरवासी बात कर चुके हैं, लेकिन कोई हल नहीं निकला।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें