दुनिया की सबसे बड़ी होटल सर्च साइट ट्राइवेगो के एक ऑनलाइन सर्वे में दिल्ली के होटलों को दुनिया के सबसे खराब होटलों में रखा है।
इस साइट पर दुनिया के करीब सात लाख होटलों की बुकिंग की जाती है। एजेंसी ने अपनी बुकिंग की डाटा के अलावा 200 और ऑनलाइन होटल बुकिंग वेबसाइट्स को भी सर्वे में शामिल किया था।
पढ़ें: बंद हो जाएगा गार्डन ऑफ फाइव सेंसेज का रेस्टोरेंट!
एजेंसी के अनुसार सर्वे में करीब 82 लाख लोगों की राय के बाद यह निष्कर्ष निकाला गया है। दिल्ली को ट्राइवेगो रेटिंग एजेंसी ने 90वें पायदान पर रखा है।
वहीं मुम्बई के होटलों को सबसे खराब होटलों लिस्ट में 65वें नंबर पर रखा गया है। वहीं बात स्कोर की करें तो मुंबई को 78.90 फीसदी और दिल्ली को 77.70 फीसदी अंक मिले हैं।
जबकि इटली के सारेंटो सिटी के होटलों को पहले पायदान पर रखा गया है। इन होटलों में लग्जरी व अन्य सुविधाओं के साथ साफ-सफाई की व्यवस्था सही पाई गई है।