फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व पर्यावरण दिवस: मानव श्रृंखला बनाकर लिया अरावली को बचाने का संकल्प 

Mon, 06 Jun 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
पर्यावरण के लिए मुहिम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विश्व पर्यावरण दिवस पर सेव अरावली संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अरावली वन क्षेत्र को बचाने के लिए शहर के लोगों ने मानव श्रृंखला बनाकर एकजुटता का प्रदर्शन किया तथा औपचारिक रूप से पेड़ों से चिपक कर चिपको आंदोलन की शुरूआत की। मानव श्रृंखला में विभिन्न गांव, सेक्टरों और क्षेत्रों से आए करीब 1500 लोगों ने भाग लिया। 
विज्ञापन


लोगों ने संकल्प लिया कि हरहाल में अरावली का बचाएंगे। इस मौके पर लोगों ने पेड़ों को न कटने, अतिक्रमण न होने और हर व्यक्ति एक पेड़ लगाने और उसकी सुरक्षा करने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में दिल्ली, गुड़गांव और फरीदाबाद के पर्यावरण प्रेमी शामिल हुए। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पाली पुलिस चौकी के पास सुबह 6 बजे सैकड़ों लोग एकत्र हो गए। इनमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल थे। लोगों ने पहले योग क्रियाएं की। 

इसके बाद करीब 1500 लोगों ने पाली से मांगर गांव तक एक दूसरे का हाथ पकड़कर मानव श्रंखला बनाकर पर्यावरण बचाने के  प्रति लोगों को जागरूक किया। इस कार्यक्रम में नगर निगम की संयुक्त आयुक्त आशिमा सांगवान, जिला वन अधिकारी रंजीता, हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी जयभगवान शर्मा, गुड़गांव से आए पर्यावरण प्रेमी कर्नल सर्वदमन ओबराय, विवेक कंबोज, संदीप सिंह सहित फरीदाबाद की 30 सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल थे।
विज्ञापन



ग्रामीणों ने की डंपिंग यार्ड न बनाने की अपील
कार्यक्रम के संयोजक एवं सेव अरावली के सदस्य जितेंद्र भड़ाना ने बताया कि कार्यक्रम में अनंगपुर, लक्कड़पुर, बड़खल, अनखीर, भाखरी, पाली, मोहब्बताबाद, पाखल की पंचायतें भी शामिल हुई। 

इसके अलावा सैनिक कॉलोनी सेक्टर-21, सेक्टर-15 और वूमेन एंटरप्रिन्योर्स के सदस्यों ने राज्य सरकार से अरावली को डंपिंग यार्ड न बनाने की अपील की। इस बाबत एक मांगपत्र जल्द ही सरकार को भेजने का निर्णय लिया गया।

विद्यार्थियों ने भी लिया हिस्सा
कार्यक्रम में दिल्ली विश्वविद्यालय के लॉ विभाग के विद्यार्थियों ने भी हिस्सा लिया। इसके अलावा दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर पर्यावरण के प्रति संदेश दिया। गायक भव्य अरोड़ा ने गीत के जरिए पर्यावरण को बचाने की अपील की।

किसी भी कीमत पर नहीं कटने देंगे पेड़
कार्यक्रम में शामिल सेव अरावली व अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों ने सकंल्प लिया कि हरहाल में अरावली को खनन माफिया और बिल्डरों से बचाएंगे। किसी भी कीमत पर यहां पेड़ नहीं कटने देंगे। 

पेड़ों को बचाने के लिए वह पेड़ से चिपककर उसकी सुरक्षा करेंगे। संस्था के पदाधिकारियों का कहना है कि जब डेढ़ हजार लोग इस भीषण गर्मी में अरावली को बचाने के लिए एकत्र हो सकते हैं तो वह पेड़ को बचाने के लिए कुर्बानी भी देने को तैयार हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें