फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Book Fair: अयोध्या और भगवान राम पर केंद्रित किताबें बनीं आकर्षण का केंद्र, किताबों पर मिल रही भारी छूट

Sat, 10 Feb 2024 11:10 PM IST
अनुज कुमार आदित्य पाण्डेय, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विश्व पुस्तक मेले में पहले दिन अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पुस्तक मेले में भी राम पर केंद्रित किताबों के प्रति लोगों का आकर्षण बढ़ा है। पहले दिन से किताबों पर भारी छूट मिल रही है।
विज्ञापन
दिल्ली विश्व पुस्तक मेला - फोटो : भूपिंदर सिंह
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेले में पहले दिन से छूट पर किताबें मिल रहीं। कहीं 100 रुपये में कोई भी किताब मिल रही तो कहीं 100 रुपये में लोग दो किताब खरीद रहे हैं। अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पुस्तक मेले में भी राम पर केंद्रित किताबों के प्रति लोगों का आकर्षण बढ़ा है। खास बात ये है कि मेले में प्रकाशक भी राम पर लिखी खूब सारी किताबों के साथ आए हैं।

 

विज्ञापन

विश्व पुस्तक मेले में हाल नंबर 2 में प्रभात प्रकाशन के स्टॉल नंबर एम-1 पर भगवान राम पर लिखी कई किताबें हैं। प्रभात प्रकाशन के निदेशक पीयूष कुमार ने बताया, अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद भगवान राम पर केंद्रित पुस्तकों के बारे में और ज्यादा दिलचस्पी जगी है। इसलिए इस साल वे भगवान राम और अयोध्या पर आधारित बहुत सारी किताबें लेकर आए हैं।

राय बहादुर लाला सीताराम की किताब अयोध्या का इतिहास, फजले गुफरान की किताब मेरे राम सबके राम, हेमंत शर्मा की किताब युद्ध में अयोध्या, नीरजा माधव की किताब राम कौन हैं, डॉ शंकरलाल पुरोहित की किताब रामकथा के नए आयाम और पवन कुमार की लिखी सुप्रीम कोर्ट में रामलला सहित अनेकों ऐसी किताबें उपलब्ध हैं, जिनमें अयोध्या और भगवान राम को अलग अलग नजरिए से प्रस्तुत किया गया है।

डिजिटल लर्निंग कंटेंट की भरमार
मेले में इस बार सामान्य किताबों के साथ डिजिटल लर्निंग कंटेंट की भरमार है। प्रकाशक हाईब्रीड लर्निंग और किताबों के डिजिटल फॉर्मेट को स्कूली बच्चों तक पहुंचाना चाह रहे। ब्लुगेट पब्लिशर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर विकास शर्मा ने बताया, ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम में बच्चों को लर्निंग कंटेंट दे रहे। ताकि वह अपनी सुविधा के मुताबिक पढ़ सकें।

विज्ञापन

किताबों का सिलेबस नेशनल एजुकेशन पॉलिसी को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। देशी-विदेशी 56 भाषाओं में किताबें उपलब्ध हैं। पहली से आठवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए हिंदी, ड्राइंग, कंप्यूटर और सामान्य ज्ञान जैसे विषयों की किताबें हाइब्रिड और पेपरबैक में उपलब्ध हैं। ऐसे अनगिनत प्रकाशक मूल व डिजिटल फॉर्मेट में किताबें लेकर आए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें