फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंवर ने खेमका की कार्यशैली पर उठाए सवाल

Thu, 02 Apr 2015 06:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अशोक खेमका की कार्यशैली पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि खेमका को मंथन करना चाहिए कि उनका स्थानांतरण बार-बार क्यों होता है।
विज्ञापन


खेमका को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए तंवर ने कहा कि जब पार्टी सत्ता में नहीं थी तो वह खेमका की खूब तारीफ करती थी और तत्कालीन सरकार पर निशाना साधती थी। अब वह भी खेमका की कार्यशैली से परेशान हो गई है।

अशोक तंवर बृहस्पतिवार को कमान सराय स्थित कांग्रेस कार्यालय में मीडियाकर्मियों से बात कर रहे थे। इस दौरान खेमका के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने  कहा कि उन्हें सोचना चाहिए कि हर सरकार अगर उनके साथ ऐसा कर रही है तो इसका मतलब क्या है। कहीं ना कहीं कमी उनके अंदर ही है।
विज्ञापन


बता दें कि दो दिन पहले यहां आए भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने अशोक खेमका की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि खेमका ने वाड्रा लैंड डील की पोल खोलकर साबित कर दिया कि वह एक ईमानदार अधिकारी हैं।

हरियाणा की पिछली सरकार ने उनके साथ काफी अन्याय किया था। इसके बाद ही भाजपा सरकार ने खेमका से परिवहन विभाग की जिम्मेदारी लेकर उन्हें फिर वहीं भेज दिया, जहां से नई सरकार उन्हें मुख्य धारा में लेकर आई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें