फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में आनंद विहार बस अड्डा जाते मजदूरों को रोका, उड़ी थी गाड़ियां चलने की अफवाह

Sun, 03 May 2020 06:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन
आनंद विहार बस अड्डे से बस चलने की अफवाह पर शनिवार रात कई मजदूर बस अड्डे की ओर जाने लगे लेकिन रास्ते में एक पुलिसकर्मी ने सभी को रोककर वापस घर भेज दिया। उधर, घर जाने के लिए परेशान मजदूर फार्म के लिए थानों में पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन


हालांकि पुलिस का कहना है फार्म थाने में नहीं भरवाए जा रहे हैं। अपराध शाखा में तैनात एक सब इंस्पेक्टर शाहदरा से आनंद विहार आ रहे थे। रास्ते में उन्होंने सामान के साथ छह-सात लोगों को देखा। 

पूछने पर सभी ने बताया कि सुना है आनंद विहार से बसें चलने लग गई हैं। घर जाने के लिए वह आनंद बिहार बस अड्डे जा रहे हैं। एसआई ने बताया कि किसी ने झूठी खबर दी है और सबको समझा बुझाकर वापस घर भेज दिया। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि अपने-अपने घर जाने को लेकर बीते महीने आनंद विहार पर हजारों की संख्या में मजदूर जमा हो गए थे। उस समय भी यह अफवाह उड़ाई गई थी कि आनंद विहार से यूपी के लिए बसें जा रही हैं। 

जैसे-जैसे मजदूरों के जत्थे आनंद विहार पर जमा होते गए तो वहां हजारों का हुजूम जमा हो गया। हालात देखकर दिल्ली और यूपी पुलिस ही नहीं सरकारों के भी हाथ-पांव फूल गए थे। केंद्र सरकार की भी हवाइयां उड़ गई थीं। तब जैसे-तैसे हालात को काबू में किया गया था। 

मजदूरों को भेजने पर दूसरे राज्यों से चल रही है चर्चा  
जैन ने बताया कि दिल्ली सरकार ने कोटा से छात्रों को लाने के लिए शुक्रवार सुबह 40 बसें भेज दी हैं। इनके शनिवार देर रात तक दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है। वहीं, दूसरे राज्यों के मजदूरों को भेजने के लिए वहां की सरकारों से चर्चा चल रही है। अभी इस पर कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है। सरकार तयशुदा मानकों पर दिल्ली से जाने वाले हर मजदूरों की जांच करने को तैयार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें