ग्रेटर नोएडा में दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में स्विमिंग पूल के लिए गड्ढा खोदते समय दीवार गिरने से एक श्रमिक की मौत हो गई। दो श्रमिक घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ग्रेटर नोएडा के गामा सेक्टर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में स्विमिंग पूल के लिए गड्ढा खोदते समय दीवार गिरने से एक श्रमिक की मौत हो गई। दो श्रमिक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल श्रमिकों को इलाज के लिए पास के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जानकारी पर पता चला है कि जिस जगह पर हादसा हुआ है, वहां पहले से स्विमिंग पूल बना है।
विज्ञापन
स्विमिंग पूल को चौड़ा करने के लिए नौ इंच की की चारदीवारी के पास ही ढाई फीट का गड्ढा खोदा जा रहा था। नौ इंच की चार दीवारी गिरने से मजदूर उसमें दब गए। इसी कारण यह हादसा हुआ है। घायल श्रमिक की हालत स्थिर है। एडिशनल डीसीपी हृदेश कठेरिया का कहना है कि मृतक की पहचान बाबूलाल के रूप में हुई है।
मामले में ठेकेदार को हिरासत में लिया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। परिजन से तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, स्कूल प्रिंसिपल संध्या अवस्थी का कहना है कि उन्हें घटना की कोई जानकारी नहीं है।