फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: गोवंश के अवशेष फेंकने वाले दो तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने से आरोपी घायल

Fri, 07 Feb 2025 03:38 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद में गोवंश के अवशेष फेंकने वाले दो तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान दोनों तस्करों के पैर में गोली लगी है, जिससे वह घायल हो गए। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल तस्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र में करीब 20 दिन पहले गोवंश के अवशेष फेंकने वाले दो तस्करों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में बाइक सवार तस्कर के पैर में गोली लगी है, जिससे वह घायल हो गया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने गोकशी की घटना से संबंधित अवैध शस्त्र, छुरा और रस्सी बरामद की है। 

विज्ञापन


मुठभेड़ में गिरफ्तार तस्कर साजिद उर्फ सदुआ पुत्र बाबू निवासी उझारी थाना सैदनगली जनपद अमरोहा का रहने वाला है। वह अभी हाल पता पीली पट्टी जनता कॉलोनी थाना वेलकम जाफराबाद दिल्ली में रह रहा है। साजिद के ऊपर गोकशी के मामले में 25000 का इनामी रह चुका है। वहीं, दूसरा बज्जू उर्फ अज्जू उर्फ वजाहत पुत्र बाबू कुरैशी निवासी ढक्का थाना सैदनगली का रहने वाला है। गोकशी के मामले में उस पर 1500 रुपये का इनाम रह चुका है। 

दोनों तस्कर पैर में गोली लगने से घायल हुऐ हैं। आरोपियों ने एनसीआर क्षेत्र से होंडा सिटी में गाय चोरी कर दिल्ली में काटकर उनके अवशेषों को थाना ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र में सड़क किनारे सीवर के गड्ढे में दो प्लास्टिक के कट्टे में भरकर फेंका था। मुठभेड़ में घायल गिरफ्तार अभियुक्तों पर गैंगस्टर सहित गोकशी,चोरी, हत्या का प्रयास और शस्त्र अधिनियम आदि के 24 से अधिक मामले दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, संभल, अमरोहा व अन्य शहरों में दर्ज हैं। वहीं, उनके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें