फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस अंडर पास के बनने से मिलेगी बड़ी राहत

Thu, 13 Feb 2014 10:13 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के सेक्टर 94-95 के बीच अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। प्राधिकरण और ठेकेदार ने मिलकर इसकी नींव रख दी। अगले सप्ताह से मौके पर काम दिखने लगेगा।
विज्ञापन


इसे बनाने में करीब 40 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके बन जाने के बाद दिल्ली से आने वाले वाहन इस अंडरपास के जरिये सेक्टर 94, 125, 126 व 127 सहित एक दर्जन सेक्टरों के साथ ही नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे तक जा सकेंगे।

इससे महामाया फ्लाईओवर पर घूमकर आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए ट्रैफिक डायवर्जन प्लान तैयार हो चुका है।

करीब एक माह बाद डायवर्जन की जरूरत पड़ेगी। पहले नोएडा से दिल्ली जाने वालों के लिए डायवर्जन किया जाएगा। उस दौरान वाहन महामाया फ्लाईओवर से नीचे उतरते ही सर्विस लेन के जरिये शाहदरा ड्रेन के पुल पर जा सकेंगे। एक तरफ का काम पूरा करने के बाद दूसरी ओर का डायवर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें