फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: चांदनी चौक में नारी शक्ति की हुंकार, लालकिले के नीचे मानव श्रृंखला बनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। संसद में प्रस्तावित महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा से एक दिन पहले चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र में नारी शक्ति वंदन यात्रा का आयोजन हुआ। टाउनहाल घंटाघर से शुरू हुई यह यात्रा चांदनी चौक के मुख्य बाजार से गुजरते हुए ऐतिहासिक लालकिले तक पहुंची, जहां महिलाओं ने मानव श्रृंखला बनाकर आधी आबादी, पूरा अधिकार का संदेश बुलंद किया।
विज्ञापन

यात्रा का नेतृत्व सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने किया। उनके साथ भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी अरविंद गर्ग और अजय खटाना सहित बड़ी संख्या में सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक संगठनों की महिलाएं शामिल हुईं। चांदनी चौक के बाजारों में जगह-जगह व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर महिलाओं का स्वागत किया। पूरा इलाका नारी शक्ति के उत्साह और जोश से भर गया। इस मौके पर सांसद खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिली है। निर्णय प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से नीतियां अधिक संवेदनशील और संतुलित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें