फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: दिल्ली में 13 महिला चालक संभालेंगी बसों के स्टेयरिंग, मिशन परिवर्तन का मिल रहा है महिलाओं को लाभ

Sat, 14 Jan 2023 10:04 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

महिलाएं अब दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बसें चलाएंगी। डीटीसी में अब महिला चालकों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है। दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने राजघाट डिपो में प्रशिक्षित महिला चालकों को नियुक्ति पत्र सौंपा।
विज्ञापन
13 नई महिला चालकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केजरीवाल सरकार ने सार्वजनिक बसों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए शुक्रवार को 13 नई महिला चालकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।
विज्ञापन


महिलाएं अब दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बसें चलाएंगी। डीटीसी में अब महिला चालकों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है। दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने राजघाट डिपो में प्रशिक्षित महिला चालकों को नियुक्ति पत्र सौंपा। 

उन्होंने कहा कि सभी 34 महिला चालक पूरे भारत में सभी महिलाओं के लिए एक रोल मॉडल हैं। दिल्ली सरकार अपने परिवहन बेड़े में महिला बस चालकों को अधिक से अधिक संख्या में शामिल करने के लिए लगाताार प्रयासरत है। नियुक्ति पत्र हासिल करने वाली 13 में से 10 महिलाओं ने केजरीवाल सरकार की ‘’मिशन परिवर्तन’’ पहल के तहत प्रशिक्षण प्राप्त किया है। इस मौके पर परिवहन आयुक्त आशीष कुंद्रा, डीटीसी की प्रबंध निदेशक शिल्पा शिंदे, दिल्ली इंटीग्रेटेड मल्टीमॉडल ट्रांजिट सिस्टम (डिम्ट्स) के प्रबंध निदेशक राजेश अग्रवाल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन


मिशन परिवर्तन का मिल रहा है महिलाओं को लाभ
अप्रैल 2022 में परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने मिशन परिवर्तन की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत अब तक 123 महिलाओं ने प्रशिक्षण पूरा कर लिया है जबकि चौथे बैच को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। ड्राइवर प्रशिक्षण लेने की इच्छुक महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। केजरीवाल सरकार ने पिछले साल जुलाई में पेशेवर टैक्सी ड्राइवर बनने के लिए इच्छुक महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए एक योजना भी शुरू की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें