फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला चोरनियों का शातिर जाल, महिला के गले से चुराई चेन

Thu, 09 Jul 2015 07:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहना रोड पर ऑटो में सवार दो महिलाएं साथ बैठी एक महिला के गले की सोने की चेन चुराकर फरार हो गईं। महिला को चेन गायब होने का पता ऑटो से उतरने के बाद मालूम हुआ।
विज्ञापन


पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिक का कहना है कि महिला चोरों की तलाश की जा रही है। ऊंचा गांव निवासी उमा की बेटी अंजली कुछ दिन पहले ससुराल से घर आई थी।

मंगलवार को अंजलि को वापस जाना था। ससुराल ले जाने के लिए बेटी को कुछ सामान दिलाने बबली बल्लभगढ़ मार्केट गई थी। खरीददारी करने के बाद दोनों मोहना रोड से एक ऑटो में बैठकर ऊंचा गांव वापस आ रही थीं।
विज्ञापन

विज्ञापन

चोरी के बाद चकमा देकर हुई फरार

इस बीच दो और महिलाएं ऑटो में चढ़ीं। उमा का कहना है कि सड़क पर गड्ढा पड़ने पर ऑटो ने हिचकोला खाया और दोनों महिलाएं उसकी बेटी के ऊपर गिर पड़ीं।

बबली को अहसास भी नहीं हुआ कि दोनों ने उसके गले में पहनी सोने की चेन पार कर दी है। थोड़ा आगे जाकर दोनों महिलाएं ऑटो रुकवा कर उतर गई। ऊंचा गांव पहुंचकर उमा व बबली भी ऑटो से उतर गई।

थोड़ी दूर जाने के बाद बबली को गले में चेन नहीं होने का अहसास हुआ। दोनों ने तुरंत भागकर वापस ऑटो के पास पहुंची और चेन की तलाश की लेकिन चेन नहीं मिली। उमा का कहना है कि चेन ऑटो में सवार हुई दोनों महिलाओं ने ही चोरी की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें