फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलयेशिया में हुआ अपहरण, इलाहाबाद के खाते में मंगाए पैसे

Thu, 09 Jul 2015 07:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
अपहरण के तीसरे दिन भी स्टूडेंट का कुछ भी पता नहीं चल सका। वहीं, नोएडा पुलिस लगातार विदेश मंत्रालय, मलयेशियन दुतावास के संपर्क में है।
विज्ञापन


अपहृत ललित के घर वालों को बुधवार को भी मलयेशिया से धमकी मिली। इस बार पांच लाख रुपये बैंक खाते में डालने के लिए अपहरणकार्ताओं ने परिजनों पर दबाव बनाया।

इससे पूर्व परिजनों ने सोमवार को डेढ़ लाख रुपए ललित के खाते में डाले थे। मगर इस बार अपहरणकार्ताओं ने एक नए खाते में रुपए डालने को कहा।

डरे सहमे हुए परिजनों ने बुधवार को तीन लाख रुपये दिए गए खाते में डाल दिए। खास बात यह है कि इस मामले की सूचना पुलिस को परिजनों ने दी थी।

पुलिस ने जांच में पता किया कि जिस खाते में रुपए डाले गए हैं वह इलाहाबाद का अकाउंट है और थोड़ी देर बाद वह पैसे इलाहाबाद में ही निकल लिए गए।
विज्ञापन

इलाहाबाद के एकाउंट में पैसा?

गौरतलब है कि मोरना में रहने वाले अजब सिंह का बेटा ललित (23) आईयूकेएल यूनिवर्सिटी में एमबीए की पढ़ाई कर रहा है। वह छुट्टियों में कुछ दिनों पहले वह छुट्टियों में मलयेशिया से नोएडा स्थित अपने घर आया था।

30 जून को वह वापस मलयेशिया सर्टिफिकेट लेने चला गया। जहां वह एमबीए की पढ़ाई कर रहा है। सोमवार दोपहर ललित के फुफेरे भाई अंकुर के मोबाइल पर 0316268*** नंबर से फोन आया।

नंबर मलयेशिया का था। फोन करने वाले ने ललित के दुर्घटना में घायल होने की जानकारी दी। साथ ही खाते में पैसा डालने को कहा। थोड़े देर पर पिता अजब सिंह के नंबर पर भी फोन आया।

प्रथम दृष्टया जांच में पुलिस को लग रहा है कि अपहरण के पीछे यहां से कोई साजिश रच रहा है। जिसके आधार पर ललित के दोस्त और मोरना में रहने वाले भीम के पास मलेशिया से लगातार फोन आ रहा था।

कोड वर्ड में वह बात कर रहा था। भीम भी मलयेशिया में रह चुका है। घर वालों ने इसकी जानकारी सेक्टर-24 पुलिस को दी। पुलिस ने भीम को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ हो रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें