ओल्ड फरीदाबाद स्थित भूड़ कॉलोनी में मंगलवार शाम तीन बच्चों के साथ जहरीला पदार्थ खाकर महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने की वजह आर्थिक तंगी बताई जा रही है।
बुधवार को पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस घटना के बाद पूरी कॉलोनी गमगीन है।
मीनू नामक महिला ने करीब छह साल पहले हेमराज नामक व्यक्ति के साथ प्रेम विवाह किया था। इसके चलते उसके परिवार के लोग उससे नाराज थे। वह संपर्क में नहीं थे।
कार ड्राइवर की नौकरी करने वाला हेमराज पत्नी मीनू, पांच वर्षीय पुत्र मानव, नौ माह के पुत्र मोक्ष व तीन वर्षीय बेटी जान्हवी के साथ रहता था।