फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर पाला कुत्ता तो कटेगा बिजली-पानी का कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद के तुलसी निकेतन स्थित आनंदधाम सोसायटी ने कुत्ता पालने पर रेजिडेंट्स के लिए तुगलकी फरमान सुना दिया है।
विज्ञापन


नोटिस चस्पा कर दिया गया है कि रेजिडेंट्स कुत्ता या कोई भी पालतू पशु सोसायटी से बाहर नहीं निकालेंगे तो बिजली-पानी का प्रीपेड मीटर रिचार्ज नहीं किया जाएगा। सोयायटी ने कुत्ता पालने पर एक रेजीडेंट के फ्लैट का बिजली और पानी का कनेक्शन काट दिया है।

तीन दिन से फ्लैट में न बिजली है और न ही पानी आ रहा है। पुलिस ने भी रेजिडेंट की सुनवाई नहीं की। इस पर पीएफए कार्यकर्ताओं ने बुधवार को थाना साहिबाबाद में जाकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

इसलिए जारी किया गया फरमान

आनंद धाम सोसायटी के फ्लैट संख्या-302 में कुनाल गिलहोत्रा अपने परिवार के साथ रहते है। उन्होंने एक लैबराडॉर पाला है। गत 24 अप्रैल को भूकंप आने पर उनका बेटा लैबराडॉर लेकर लिफ्ट से नीचे आ रहा था। इस दौरान लिफ्ट में मौजूद दो महिलाओं ने शोर मचा दिया।

महिलाओं की शिकायत पर आरडब्ल्यूए ने 26 अप्रैल को बैठक बुलाई और पालतू पशु रखने वाले तीन रेजिडेंट्स को नोटिस जारी कर दिया। आरडब्ल्यूए ने रेजिडेंट्स की असुविधा का हवाला देते हुए पालतू पशुओं को सोसायटी से बाहर निकालने का निर्देश दिया गया।

पालतू पशुओं को बाहर नहीं निकालने पर बिजली-पानी का रिचार्ज नहीं करने की चेतावनी दी गई। गत 27 अप्रैल का जब कुनाल रिचार्ज कराने गए जो आरडब्ल्यूए ने मना कर दिया। उन पर कुत्ते को बाहर निकालने का दबाव बनाया गया।
विज्ञापन

RWA के खिलाफ थाने में दर्ज हुई रिपोर्ट

कुनाल ने पुलिस चौकी पर शिकायत की लेकिन कार्रवाई न हुई। फिर उन्होंने पीएफए कार्यकर्ताओं से संपर्क किया। इसके बाद थाना साहिबाबाद में आरडब्ल्यूए के खिलाफ शिकायत ली गई। बकौल एसएचओ उपेंद्र यादव आरडब्ल्यूए बिजली-पानी का रिचार्ज नहीं करता है तो एफआईआर दर्ज की जाएगी।

आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी ने बताया कि काफी रेजिडेंट पालतू जानवरों की शिकायत लेकर पहुंचे थे। इसके बाद इन्हें मीटिंग में बुलाया गया था। वह मीटिंग में नहीं आए। इस पर सभी रेजीडेंट्स ने निर्णय लिया कि अगर पालतू जानवर रेजिडेंट्स को परेशान करता है तो उसे बाहर निकाल दिया जाएगा।

उधर, आरडब्ल्यूए का कहना है कि कुनाल बुधवार को बिजली का रिचार्ज कराने आए थे, जो कि कर दिया गया था। पानी का कनेक्शन पूरी सोसायटी का एक ही है, किसी एक फ्लैट का पानी बंद करना संभव नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें