फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरवाजा खुला तो हालत देख फट पड़ा कलेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
ओल्ड फरीदाबाद स्थित भूड़ कॉलोनी में मंगलवार शाम तीन बच्चों के साथ जहरीला पदार्थ खाकर महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने की वजह आर्थिक तंगी बताई जा रही है।
विज्ञापन


बुधवार को पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस घटना के बाद पूरी कॉलोनी गमगीन है।

मीनू नामक महिला ने करीब छह साल पहले हेमराज नामक व्यक्ति के साथ प्रेम विवाह किया था। इसके चलते उसके परिवार के लोग उससे नाराज थे। वह संपर्क में नहीं थे।

कार ड्राइवर की नौकरी करने वाला हेमराज पत्नी मीनू, पांच वर्षीय पुत्र मानव, नौ माह के पुत्र मोक्ष व तीन वर्षीय बेटी जान्हवी के साथ रहता था।
Trending Videos

खबर फैलते ही पूरा क्षेत्र हो गया गमगीन

मंगलवार को हेमराज गाड़ी लेकर गुड़गांव चला गया। शाम को जब वह घर वापस आया तो देखा कि कमरे में मीनू व उसके तीनों बच्चे बेसुध पड़े थे।

हेमराज चारों को उपचार के लिए बीके  अस्पताल लेकर पहुंचा। डॉक्टरों ने सभी को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पूरा क्षेत्र में माहौल गमगीन हो गया।

ओल्ड फरीदाबाद थाना इंचार्ज ने बताया कि फिलहाल जांच चल रही है। पता लगा है कि मीनू व हेमराज ने प्रेम विवाह किया था। मीनू के परिवार वाले उसके संपर्क में नहीं थे और किसी प्रकार की मदद भी नहीं कर रहे थे।
विज्ञापन

आर्थिक तंगी हो सकती है वजह

ऐसे में आशंका है कि आर्थिक तंगी के चलते मीनू ने यह कदम उठाया। हेमराज ने पुलिस को बताया कि आर्थिक तंगी थी, लेकिन घर का काम चल रहा था।

कुछ कर्ज हो गया था और वह उसे उतारने का प्रयास भी कर रहा था। मंगलवार सुबह उसके घर से निकलने तक सबकुछ सामान्य था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें