फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘नवजात बच्ची अच्छे दंपति को गोद दी जाए’

Thu, 10 Jul 2014 03:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में रेप पीड़िता किशोरी की नवजात बच्ची को एक अच्छे दंपति को गोद देने की मांग करते हुए महिला शक्ति सामाजिक समिति की पदाधिकारी बुधवार को जिलाधिकारी से मिलीं।
विज्ञापन


मालूम हो कि प्रशासन बच्ची को अनाथाश्रम भेजने की बात कर रहा था, जबकि पीड़िता की मां का कहना था कि इससे बच्ची का भविष्य खराब हो जाएगा।

इसके पहले महिला शक्ति सामाजिक समिति ने आश्वासन दिया था की बच्ची को अच्छे दंपति को गोद दिलवाया जाएगा। इसी संबंध में समिति की कई महिला पदाधिकारी प्रक्रिया में मदद के लिए डीएम से मिलने गईं थीं।

इस दौरान महिलाओं की जिलाधिकारी से कहासुनी हो गई। काफी देर तक विवाद के बाद महिलाओं ने एक पत्र जिलाधिकारी को सौंपा।

समिति की पदाधिकारी रूपा गुप्ता ने बताया कि डीएम कार्यालय में सुबह 10 से 12 बजे तक का समय जनता से मिलने का है। लेकिन इस दौरान अधिकारी मीटिंग करते रहते हैं। अधिकारियों के इस रवैए की शिकायत मुख्यमंत्री से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें