फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी शक्ति को सुरक्षा चाहिए, फ्री मेट्रो राइड नहीं, केजरीवाल की घोषणा पर महिलाओं ने उठाए सवाल

Tue, 04 Jun 2019 08:27 PM IST
राजेश सैनी अरुण कुमार, नई दिल्ली

सार

-सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ फ्री मेट्रो राइड का शिगूफा  
-सुरक्षित फिजा चाहती हैं दिल्ली की महिलाएं, केजरीवाल सरकार पर उठाए सवाल
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो (फाइल फोटो) - फोटो : SELF
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली मेट्रो और डीटीसी बसों में महिला यात्रियों के लिए चल रही मुफ्त यात्रा की कवायद दिल्ली की महिलाओं को चुनावी पैंतरा लग रही है। इसको लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर जंग छेड़ दी है। उनका कहना है कि उन्हें मुफ्त यात्रा नहीं, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम चाहिए। वह केजरीवाल सरकार के मुफ्त राइड के फैसले से खुश नहीं हैं। सोशल मीडिया पर यह मुद्दा खूब ट्रोल हो रहा है।

विज्ञापन


मेट्रो यात्री श्वेता सिंह ने ट्वीट कर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से सवाल किया है कि फ्री की राजनीति के चक्कर में फ्री पानी, फ्री बिजली और अब फ्री मेट्रो देंगे, लेकिन इसके लिए सरकार खर्च कहां से देगी? क्या सरकार करदाताओं से यह पैसा नहीं वसूलेगी? उन्होंने कहा कि ‘हमें बेहतर सुविधाएं चाहिए, ना कि मुफ्त में मेट्रो राइड। पहले दिल्ली में नई बसें लायी जाएं और मेट्रो ट्रेनों का ठीक से रखरखाव किया जाए।’




मेट्रो यात्री गार्गी ने सवाल किया कि क्या दिल्ली के मुख्यमंत्री महिलाओं सशक्त नहीं मानते? यदि वह महिलाओं को सशक्त नहीं बना सकते हैं तो उनके मनोबल को ना तोड़ें। महिलाएं अगर पुरुषों के साथ बराबर काम कर सकती हैं तो वह मेट्रो का किराया भी दे सकती हैं। यदि कुछ करना ही है तो मेट्रो का किराया कम कराएं।
विज्ञापन


मेट्रो यात्री शैफाली मलुकानी ने सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए कहा कि चुनावों में वोट के लिए फ्री की चीजों का लालच देना बंद किया जाए। महिलाओं को मुफ्त में मेट्रो यात्रा के बजाय सुरक्षित माहौल मुहैया कराया जाए। मतदाता जागरूक हैं और अब सब समझ रहे हैं कि मेट्रो में फ्री यात्रा का प्रलोभन किस वजह से दिया जा रहा है।

मेट्रो यात्री गुड़िया छटवाल ने कहा कि वह पूरी तरह सक्षम हैं। यदि सरकार को महिलाओं के लिए कुछ करना है तो मेट्रो स्टेशनों पर महिला सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ाएं। महिलाओं के लिए मेट्रो व अन्य क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाएं, ताकि वह आत्मनिर्भर बन सकें।

अनीशा नायर धनवाल का कहना है कि वह डीटीसी बसों और मेट्रो में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलने के बाद भी इनका प्रयोग नहीं करेंगे। क्योंकि, उन्हें बस स्टॉप और मेट्रो स्टेशन से घर जाने के लिए डार्क स्पॉट्स का सामना करना पड़ता है, जहां अक्सर कोई ना कोई महिला छेड़छाड़ का शिकार होती है। दिल्ली सरकार को मेट्रो सहित दिल्ली के सभी इलाकों में लाइट लगवाने और सुरक्षा बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें