सेक्टर-87 स्थित एक अपार्टमेंट में सुरक्षा गार्ड में लिफ्ट में एक महिला से छेड़छाड़ की। पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
फरीदाबाद निवासी एक महिला ने पुलिस को बताया कि वह अपार्टमेंट में साफ-सफाई का काम करती है। महिला ने घटना कुछ दिनों पहले की बताई है, महिला के मुताबिक वह काम करने के लिए 11वीं मंजिल पर जा रही थी।
लिफ्ट में जाकर उसने बटन दबाया, इसी दौरान अपार्टमेंट में बतौर सुरक्षा गार्ड नौकरी करने वाला निर्भय भी लिफ्ट में आ गया और उसने तीसरी मंजिल का बटन दबा दिया।
महिला का आरोप है कि लिफ्ट बंद होते ही निर्भय ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसी दौरान तीसरी मंजिल पर लिफ्ट खुलते ही महिला वहां भाग गई। महिला ने परिजनों के साथ पहुंचकर बृहस्पतिवार को महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है।