फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21वीं शताब्दी में भी हैं ऐसे लोग, यकीन नहीं होता

Thu, 22 Jan 2015 08:33 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव सेहतपुर में बुधवार दोपहर एक नवविवाहिता की मौत हो गई। मायकेवालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला के सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पति फरार है। पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


मृतका उषा के पिता रघुबर दयाल ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब एक बजे उसे फोन आया कि उसकी बेटी ने फांसी लगा ली है। वह मौके पर पहुंचे तो वहां बेटी मृत पड़ी थी। रघुबर ने आरोप  लगाया कि उसकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि उसको मारा गया है।

उषा की शादी मार्च 2014 में हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से सास रिषाल, ससुर पंतराम, पति अजीत, देवर घनश्याम, ननद कविता और रजनी दहेज के लिए परेशान कर रहे थे।
विज्ञापन


10 जनवरी को भी ससुराल वालों ने दो लाख रुपये और गाड़ी लाने की मांग करते हुए उषा को घर से निकाल दिया था। उषा अपने मायके मच्छगर गांव आ गई थी। इसके बाद 17 जनवरी को ससुरालवाले फैसला कर उसे अपने साथ ले गए थे।

जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। इसमें फांसी के कारण मौत हुई है। इसके अलावा शुरुआती जांच के आधार पर सास और ससुर को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें