फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दोस्ती का ऑफर, फिर अश्लील एसएमएस कर डराया

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएलएफ क्षेत्र में रहने वाली एक महिला के मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि पिछले एक हफ्ते से अज्ञात नंबरों से उसके मोबाइल पर मैसेज भेजकर परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन


महिला की शिकायत पर डीएलएफ फेज दो थाना पुलिस ने आईटी एक्ट का मामला दर्ज कर उस मोबाइल नंबर की जानकारी खंगाल रही है। पुलिस के मुताबिक जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 
डीएलएफ में रहने वाली 45 वर्षीय महिला एक निजी कंपनी में काम करती है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 19 दिसंबर से उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबरों से मैसेज आने शुरू हुए।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

मोबाइल नंबर से खंगालेंगे आरोपी का पता

शुरू में मैंने इन मैसेज को अनदेखा कर दिया लेकिन बाद में उसके मैसेज बढ़ गए। मैसेज में वह अज्ञात युवक उसकी व्यक्तिगत जानकारी देने के अलावा उससे दोस्ती करने का ऑफर दे रहा है आरोप है कि उसे कई बार अश्लील मैसेज भी भेजे गए।

मोबाइल पर लगातार आ रहे मैसेज से परेशान होकर महिला ने पुलिस से संपर्क किया। मंगलवार को डीएलएफ फेज दो थाना पुलिस ने महिला के बयान पर अज्ञात शख्स के खिलाफ आईटी एक्ट का मामला दर्ज कर लिया है।

थाना प्रभारी के मुताबिक इस मामले में साइबर सेल की मदद ली जा रही है मोबाइल नंबर के आधार पर जल्द ही आरोपी तक पहुंचा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें