फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्फाबाद में आग से 72 झुग्गियां जलीं, कई बेघर

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के सेक्टर-71 स्थित सर्फाबाद में मंगलवार देर रात झुग्गियों में आग लग गई। दमकल की दस गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाना शुरू किया। बुधवार सुबह करीब 9 बजे आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक 72 झुग्गियां राख हो चुकी थीं।
विज्ञापन


सेक्टर-71 स्थित सर्फाबाद गांव में 100 के आसपास कबाड़ियों और अन्य लोगों की झुग्गियां हैं। देर रात अचानक झुग्गियों में आग लगने से कोहराम मच गया। आनन-फानन में दमकल और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

फायर स्टेशन ऑफिसर (एफएसओ) मामचंद बडगुर्जर ने बताया कि रात करीब 2:45 पर कंट्रोल रूम से सूचना पर दमकल की चार गाड़ियां रवाना कर दी गईं। फेस टू व फेस वन से तीन-तीन गाड़ियां और भेजी गईं।
विज्ञापन


दमकल विभाग ने छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद करीब 8:45 तक आग बुझा ली। इस दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन 72 झुग्गियां जल गईं। एफएसओ ने बताया कि झुग्गियों के ऊपर तार जले हुए थे। आशंका है कि शार्ट सर्किट से आग लगी हो।
विज्ञापन

बड़ी संख्या में लोग बेघर हुए

एफएसओ ने बताया कि आग से झुग्गियों में रखे छोटे सिलेंडर फट रहे थे जिससे आग और तेजी से फैल रही थी। आग लगने से बड़ी संख्या में लोग बेघर हो गए।

इस दौरान गांववालों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाए। प्रधान उदय सिंह यादव ने सर्दी से बचने के लिए टेंट लगवाया। वहीं, गांववालों ने मिलकर खाने का इंतजाम किया।

आग की सूचना के बाद प्रशासन ने पीड़ितों को मदद पहुंचाई। एसडीएम दादरी राजेश यादव ने कई एनजीओ के माध्यम से सौ कंबल बांटे। वहीं, प्रत्येक झुग्गी के मालिक को 5200 रुपये का सहायता चेक दिया। उन्होंने बताया कि रात में ठंड से बचाव के लिए अलाव का भी इंतजाम किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें