पीसीओएस बीमारी के ये हैं लक्षण
पीसीओएस के आम लक्षणों में वजन बढ़ना, मूड स्विंग, अनियमित पीरियड्स, थकान और कमजोरी शामिल हैं। यह महिलाओं को अलग-अलग तरह से प्रभावित कर सकता है। कुछ महिलाओं को पेट के आसपास वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है, कुछ को मुंहासे और अनचाहे बालों की समस्या हो सकती है। कुछ को अनियमित पीरियड्स और चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है।
डॉक्टर के अनुसार, किशोरियों में अक्सर पीसीओएस के लक्षणों को प्यूबर्टी से जुड़े सामान्य बदलाव समझ लिया जाता है। डॉ. निधि ने बताया कि कई महिलाएं पीसीओएस से प्रभावित हैं, लेकिन उन्हें इसके लक्षणों की जानकारी नहीं है।
उन्होंने कहा कि लक्षण दिखने पर डॉक्टर से परामर्श लेना बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि पीसीओएस में शरीर इंसुलिन को सही तरह से इस्तेमाल नहीं कर पाता, जिससे ब्लड शुगर बढ़ता है और पेट के आसपास फैट जमा होने लगता है। इसके अलावा, महिलाओं में मूड स्विंग और थकान जैसी समस्याएं भी आम हैं। डॉक्टर के अनुसार, समय पर पहचान और इलाज से पीसीओएस को नियंत्रित किया जा सकता है। इसलिए महिलाओं और किशोरियों में इस बारे में जागरूकता फैलाना बेहद जरूरी है।
अन्य लक्षण
-मुंहासे
-ऑयली स्किन
-बालों का पतला होना या गिरना
-चेहरे या शरीर पर अनचाहे बाल उगना
-लगातार थकान पीसीओएस के अन्य सामान्य लक्षण हैं।