फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर राजघाट पहुंचीं राष्ट्रपति, PM मोदी समेत इन नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Fri, 30 Jan 2026 11:23 AM IST
आकाश दुबे एएनआई, नई दिल्ली

सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर राजघाट पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान सभी ने बापू के विचारों को याद कर श्रद्धा भाव के साथ उनको नमन किया।
विज्ञापन
पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने गांधी जी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श ने शुक्रवार को महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजघाट पर जाकर राष्ट्रपिता को नमन किया। प्रधानमंत्री के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल भी मौजूद रहे। सभी ने महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित किए और उनके विचारों को याद किया। इस दौरान देश भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। 

विज्ञापन


पूज्य बापू का हमेशा स्वदेशी पर बल रहा: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर मेरा शत-शत नमन। पूज्य बापू का हमेशा स्वदेशी पर बल रहा, जो विकसित और आत्मनिर्भर भारत के हमारे संकल्प का भी आधारस्तंभ है। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व देशवासियों को कर्तव्य पथ पर चलने के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा।'
विज्ञापन

एक दूसरी पोस्ट में पीएम मोदी ने वीडियो साझा कर लिखी यह बात
प्रधानमंत्री ने लिखा, 'पूज्य बापू ने मानवता की रक्षा के लिए हमेशा अहिंसा पर बल दिया। इसमें वह शक्ति है, जो बिना हथियार के दुनिया को बदल सकती है।
अहिंसा परमो धर्मस्तथाऽहिंसा परन्तपः। अहिंसा परमं सत्यं यतो धर्मः प्रवर्तते॥'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें