फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान मालिक के घर में जबरन घुसकर रहने लगी महिलाएं

Sat, 11 Jul 2015 08:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
चालीस लाख रुपये देने के बावजूद मकान की रजिस्ट्री नहीं कराए जाने से गुस्साई खरीदार महिलाओं ने मकान मालिक के घर पर डेरा डाल दिया।
विज्ञापन


मकान मालिक ने महिलाओं के खिलाफ घर में घुस कर मारपीट करने और चालीस लाख रुपये व जेवर चुराने का आरोप लगाते हुए सराय ख्वाजा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक सेक्टर 91 निवासी मनोहर लाल मोलड़बंद दिल्ली निवासी एक व्यक्ति को अपना मकान 65 लाख रुपये में बेचने का सौदा किया था।

40 लाख रुपये पेशगी के रूप में ले लिए गए थे। तय हुआ कि रजिस्ट्री होने और एनओसी मिलने पर वह व्यक्ति मनोहरलाल को बाकी के 25 लाख रुपये देगा।
विज्ञापन

महिलाओं के साथ पुराना है विवाद

मनोहर लाल ने रजिस्ट्री कराने से पहले बाकी का धन भी चुकाने को कहा। इस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। खरीदार का कहना था कि रजिस्ट्री और एनओसी कराने पर ही बाकी धन देगा।

इस तरह काफी समय बीत गया। शुक्रवार को खरीदार परिवार की तीन चार महिलाएं मनोहरलाल के घर में घुस गईं और रजिस्ट्री कराने की जिद करने लगीं।

इस पर दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक हुई। मनोहरलाल ने सराय ख्वाजा में महिलाओं के खिलाफ घर में घुस कर मारपीट करने, चालीस लाख रुपये और जेवर चुरा ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मामले की जांच कर रहे पल्ला चौकी ईचार्ज एसआई राम किशन ने बताया कि मकान की रजिस्ट्री को लेकर दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद है। इसमें एक रिपोर्ट पहले भी दर्ज हुई थी। जांच के बाद दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें