फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिलीवरी के बाद महिला को छोड़ा मरने के लिए

Sat, 01 Mar 2014 04:44 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बादशाह खान(बीके) अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के तीन दिन बाद शुक्रवार को एक महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन


परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर खूब हंगामा किया। भैंसरावली निवासी मनोज ने बताया कि उन्होंने 25 फरवरी को पत्नी शशि को डिलीवरी के लिए बीके अस्पताल में भर्ती कराया था।

उसी दिन ऑपरेशन के दौरान शशि ने बच्ची को जन्म दिया। शुक्रवार 12 बजे शशि को इंजेक्शन लगाया गया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ती चली गई।

आरोप है कि उनके परिजन बार-बार डॉक्टर व स्टाफ के सामने उनके मरीज को देखने की गुजारिश करते रहे। लेकिन कोई भी देखने नहीं आया। दोपहर बाद तीन बजे शशि ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद परिजनों ने हंगामा किया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों का गुस्सा शांत कराया। सिविल सर्जन डा. रामेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें