बल्लभगढ़ थाना क्षेत्र में 14 अप्रैल को सात माह की अबोध बच्ची से हुए दुष्कर्म की घटना को राज्य महिला आयोग ने गंभीरता से लिया है।
आयोग ने पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठककर घटना की पूरी जानकारी ली और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
ज्ञात हो कि 14 अप्रैल को 23 वर्षीय आकाश नामक आरोपी ने सात माह की बच्ची को उस वक्त हवस का शिकार बना डाला, जब बच्ची की मां ने उसे नानी के पास पहुंचाने के लिए उसे दिया था।
पुलिस कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। शुक्रवार को राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा कमलेश पांचाल ने यहां पुलिस उपायुक्त कार्यालय अधिकारियों की बैठक ली और घटना की जानकारी ली।