फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला चढ़ी पेड़ पर, डेढ़ घंटे बाद नीचे उतरी

Mon, 08 Dec 2014 09:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के सफदरजंग स्थित डीयर पार्क में रविवार सुबह 45 वर्षीय महिला एक पेड़ पर चढ़ गई। पेड़ पर चढ़ी हुई महिला को देख कर वहां भीड़ जुट गई। किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को नीचे उतरने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं मिली।
विज्ञापन


उसके बाद दमकल कर्मियों को मौके पर बुलाया गया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद महिला को पेड़ से नीचे उतारी। महिला मानसिक रूप से कमजोर है। पुलिस ने महिला को उपचार के लिए सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस के मुताबिक घटना सुबह दस बजे की है। मौके पर पहुंची पुलिस जब महिला को नीचे उतरने की कोशिश की तो उसने पेड़ की डाल तोड़कर पुलिसकर्मी को मारने की कोशिश की। साथ ही गाली देने लगी। गिरने की डर से पुलिसकर्मी नीचे आ गया। उसके बाद दमकलकर्मी और पुलिस वालों ने महिला को समझाना शुरू कर दिया। करीब डेढ़ घंटे के बाद महिला को नीचे उतराने में कामयाबी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें