फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति को पीटकर पत्नी से अश्लील हरकत

Mon, 08 Dec 2014 08:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के पांडव नगर इलाके में गली में खड़े छह-सात युवकों ने एक महिला के साथ छेड़छाड़ की। पति ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके पति को पीट दिया। यही नहीं युवकों ने पीड़ित की कार का शीशा भी तोड़ दिया।
विज्ञापन


दंपति ने घर पर पत्थर फेंकने के भी आरोप लगाए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची मंडावली थाना पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस छेड़छाड़ की बात से इंकार कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामला आपसी झगड़े का है।

पुलिस के मुताबिक सलमान (22) (बदला हुआ नाम) अपनी पत्नी के साथ पांडव नगर इलाके में रहते हैं। सलमान का तुर्कमान गेट पर स्क्रैप का काम है। शनिवार शाम को सलमान अपनी पत्नी के साथ खरीदारी करने के लिए कार से मार्केट गए थे।
विज्ञापन


रात के समय वह वापस लौटे तो उनकी गली में खड़े छह-सात युवक पत्नी के साथ छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर आरोेपियों ने सलमान कोे पीटना शुरू कर दिया। उनकी पत्नी ने जब बीच-बचाव का प्रयास किया तो युवकों ने उनके साथ भी बदसलूकी की। सलमान का आरोप है कि सभी युवक शराब के नशे में थे। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें