फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी के डर से महिलाओं के लिए अलग पार्किंग

Fri, 20 Jun 2014 12:38 PM IST
नेहा राय/अमर उजाला, इंदिरापुरम
विज्ञापन
विज्ञापन
मॉल की पार्किंग में महिलाओं के साथ बढ़ती छेड़खानी की वारदातों को देखते हुए वैभवखंड स्थित शिप्रा मॉल नें महिलाओं के लिए विशेष पार्किंग बनाई है। वूमेन पार्किंग में पुरुषों की नो एंट्री होगी।
विज्ञापन


इसके साथ ही पूरी पार्किंग क्लोज सर्किट कैमरों से लैस होगी। पार्किंग की मानीटरिंग मॉल के वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी करेंगे। कुछ वर्ष पहले एसोचैम की सर्वे रिपोर्ट में भी बताया गया है कि सुरक्षा और सुविधाओं के मामले में हॉट सिटी के मॉल दिल्ली के मॉल से कई गुना बेहतर हैं।

अपनी इस साख को बनाए रखते हुए महिला सुरक्षा की दिशा में एक और कदम बढ़ाया गया है। मॉल प्रबंधन का कहना है कि मॉल में जो महिलाएं खुद ड्राइव कर के आएंगी, उन्ही को इस पार्किंग में एंट्री मिलेगी। कोई परेशानी होने पर या सामान ज्यादा होने पर महिला गार्ड उनकी मदद करेंगी।
विज्ञापन


महिलाओं की सुरक्षा पहली प्राथमिकता
शिप्रा मॉल के सुरक्षा अधिकारी युद्धवीर सिंह ने बताया कि टीएचए के मॉल में आने वाले लोगों में 70-80 फीसदी महिलाएं होती हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा और सहूलियत हमारी प्राथमिकता हैं। यहां करीब 150 वाहनों की एकसाथ पार्किंग की जा सकती है।
विज्ञापन


पिछले दिनों मॉल में हुई वारदात
वर्ष 2012 की मई में वैशाली सेक्टर तीन स्थित महागुन मॉल की पार्किंग में युवती से रेप का मामला सामने आया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें