फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब किसी भी होटल का टॉयलेट इस्तेमाल कर सकेंगी महिलाएं-बच्चे, नहीं लगेंगे पैसे

Thu, 23 Mar 2017 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण दिल्ली के होटल और रेस्तरां मालिकों ने स्वास्थ्य व्यापार लाइसेंस धारक प्रतिष्ठानों के शौचालयों के इस्तेमाल की जनता को अनुमति दिए जाने के मुद्दे पर बुधवार को नगर निगम अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन


इस दौरान अधिकारियों ने उनको बताया कि महिलाओं की सुरक्षा के चलते यह फैसला लिया गया है। इसके अलावा मार्केट में शौचालयों की सुविधा प्रदान करने के लिए भी यह कदम उठाया गया। यह योजना शुक्रवार से शुरू हो रही है।

इस मौके पर होटल और रेस्तरां मालिकों ने नगर निगम के फैसले का स्वागत किया। इतना ही नहीं, उन्होंने ऐलान किया कि वे महिलाओं और बच्चों के लिए अपने शौचालयों का मुफ्त इस्तेमाल कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार से उपयोग कर सकेंगे

- फोटो : social media
उनसे शुल्क नहीं लिया जाएगा। होटलों और रेस्तरां के शौचालय आम जनता शुक्रवार से उपयोग कर सकेगी। वहीं, नगर निगम ने पांच रुपये तक शुल्क लेने का प्रावधान किया है। नगर निगम के आयुक्त पुनीत गोयल के अनुसार, इस योजना की समीक्षा की जाएगी।

वह 24 मार्च से 30 जून के बीच होटल मालिकों की व्यावहारिक परेशानियों और चिंता को समझेंगे। उपराज्यपाल ने नगर निगम को रेस्तरां और होटलों में जनता को शौचालय तक पहुंच प्रदान किए जाने की संभावना का पता लगाने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें